डोनाल्ड ट्रंप ने दी ब्रिक्स देशों को खुली धमकी
काठमांडू,मंसिर १६ – अमेरिका के नव–निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को धमकी दी है । उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखते हुए कहा कि अगर ब्रिक्स देश डी–डॉलराइजेशन का प्रयास करेंगे तो उन्हें १०० फीसदी टैरिफ का सामना करना होगा । ट्रंप के इस एलान के बाद ब्रिक्स देशों के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती है ।
अर्थशास्त्री और टैक्स मामलों के जानकार शरद कोहली ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि “इससे ब्रिक्स देशों से किए जाने वाले आयात पर लगभग प्रतिबंध लग जाएगा । अगर हम सिक्के को दूसरी तरफ से देखें तो ब्रिक्स देशों के लिए अपने प्रोडक्ट्स को हमारे यहां निर्यात करना असंभव हो जाएगा क्योंकि १०० फीसदी टैरिफ अमेरिकियों के लिए निर्यात को अव्यवहारिक बना देगा ।

