Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली का उनके चीनी समकक्षी ली ने किया स्वागत

 

काठमांडू, मंसिर १८ – चीन के औपचारिक दौरे में रहे प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली को चीन के समकक्षी ली छ्याङ ने ग्रेट हॉल ऑफ पिपल में मंगलवार आयोजित समारोह में स्वागत किया है । प्रधानमंत्री ओली के सम्मान में चीन के जनमुक्ति सेना ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रस्तुत किया । समारोह में और भी कई चीनी नेताओं की सहभागिता थी ।
प्रधानमंत्री ओली ने समकक्षी ली को अपने भ्रमण दल के सभी सदस्यों से परिचय करवाया । चीन के प्रधानमन्त्री ने भी अपने और नेताओं का परिचय करवाया । ये जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है ।
इसके समाप्त होते ही दोनों देश के प्रधानमंत्री स्तर में द्विपक्षीय भेटवार्ता शुरु हुई । इसके बाद हस्ताक्षर समारोह होगा । प्रधानमन्त्री ओली आज ही चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिङ से भी मुलाकात करेंगे ।
प्रधानमंत्री ओली नेतृत्व के प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को चीन के चार दिवसीय औपचारिक दौरे पर बीजिंग पहुँचे हैं । भ्रमण दल में प्रथम महिला राधिका शाक्य, परराष्ट्रमन्त्री डा. आरजु राणा देउवा, प्रधानमन्त्री के मुख्य सलाहकार विष्णुप्रसाद रिमाल, प्रधानमन्त्री के आर्थिक तथा विकास सल्लाहकार डा. युवराज खतिवडा, संघीय सांसद, सरकारी अधिकारी, निजी क्षेत्रका प्रतिनिधि, सञ्चारकर्मी आदि व्यक्ति सहभागी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed