दिनेश राउत की निर्देशन में बनेगी ‘महाभोज’
काठकांडू, ३ दिसम्बर । दिनेश राउत की निर्देशन में एक और फिल्म निर्माण होने जा रहा है । बताया गया है कि उनके निर्देशन में फिल्म ‘महाभोज’ माघ महिने के प्रथम हफ्ता से छायांकन शुरु हो रहा है । राउत की निर्देशन में इससे पहले ‘पूजार सार्की’ आया है ।
महाभोज में दयाहाङ राई, खगेन्द्र लामिछाने, आर्यन सिग्देल, मिरुना मगर, मालिका महत, अंजना बराइली जैसे कलाकार शीर्ष भूमिका में हैं । सामाजिक कथावस्तु में निर्माण होनेवाला फिल्म का कथा लेखन विकास सुवेदी ने किया है । फिल्म को पोखरा क्षेत्र के आसपास में छायांकन किया जा रहा है । फिल्म को आगामी जेष्ठ महिने में प्रदर्शन में लाने की तैयारी है ।

