एनपीएल– चितवन राइनोज की लगातार दूसरी जीत
काठमांडू, मंसिर १८ – नेपाल प्रिमियर लीग (एनपीएल)में चितवन राइनोज ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है । चितवन ने पोखरा एभेन्जर्स को ८७ रन से पराजित किया है ।
मंगलवार कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में सम्पन्न खेल में चितवन द्वारा दिए गए १६२ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पोखरा की टीम १३.२ ओवर में ७४ रन में ही ऑल आउट हो गई । प्रतियोगिता में चितवन की ये लगातार दूसरी जीत है । चितवन ने इससे पहले के खेल में काठमांडू गुर्खाज को पाँच विकेट से पराजित किया था ।


