आज तिलक चढ़े रघुनंदन के, दशरथ नंदन के

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।सीता राम विवाह पंचमी के चौथे दिन राम मंदिर के प्रांगण में तिलकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुयी। ढाई बजे जानकी मंदिर से 151भार(नेत) जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव के साथ गाजे-बाजे के साथ नगर के विभिन्न भागों से गुजरते हुए राम मंदिर पहुंचे राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार साह, परमेश्वर साह सहित कमिटी के अन्य पदाधिकारी ने गमछा तथा माला पहनाकर जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव तथा वार्ड दस के बार्डाध्यक्ष को स्वागत किया। ।राम मंदिर के के भीतर राम मंदिर के महंत राम गिरी, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा उनके कार्यकारी सदस्य,गुठी संस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जनक की भूमिका में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महंत राम रोशन दास वैष्णव, दशरथ की भूमिका में राम मंदिर राम गिरी ने निभाई। लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न मौजूद थे। विश्वामित्र, वशिष्ठ सहित अन्य लोग भी मंच पर उपस्थित थे।
मिथिला रीति रिवाज से तिलक चढायी गयी। तिलक के दौरान महिलाओं ने गीत गायी।”आजू तिलक चढ़े रघुनंदन के दशरथ नंदन के—-।आजू मोरे राम जी तिलक हे।कहमा को उपजे राम जी,राम जी दुल्हा के चढ़ावे। जनकपुर के तिलका देव।
महिलाओं ने अयोध्या की बाराती को जमकर गालियां भी दी।
कार्यक्रम में राम मंदिर के महंत राम गिरी तथा जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने समधि मिलन किए।इस अवसर पर जमकर हंसी ढिढोली हुआ।रंग अवीर का दौर चला। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, पूर्व मंत्री सांसद राम कृष्ण यादव, अयोध्या से आये बाराती के संयोजक तथा विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, महामण्डलेश्वर संतोष दास खाकी, महात्मा रामेश्वर दास रामायणी, महंत शिव नारायण पुरी , सहित धनुषा के सीडीओ,एस.पी.गुठी के प्रमुख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



