चंपत राय तथा अयोध्या के महापौर को जनकपुरधाम में भव्य स्वागत

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव श्री चंपत राय तथा अयोध्या के मेयर गिरीश मणि त्रिपाठी तथा उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य लोग बुधवार को स्थल मार्ग से जनकपुरधाम पहुंचे। भिट्ठा मोड़ बोर्डर से विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के उपाध्यक्ष, संविधान सभा सदस्य दिनेश साह,उद्योग पति तथा समाजसेवी ओम सराफ,पवन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने जनकपुरधाम के लिए प्रस्थान किए। लादो वेला में जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,बार्ड 23के बार्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र साह,नगरपालिका के कार्यपालिका पदाधिकारी, कार्यपालिका सदस्य फूल कुमारी ,प्रो.सुरेश साहसहित कई लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके ठहरने के स्थान तक ले गये।


