जानकी मंदिर में चढायी गयी 108फीट की चुनरी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सीताराम गौशाला जनकपुरधाम द्वारा विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर बुधवार को 108फीट की चुनरी जानकी माता को चढायी गयी। मनोज रूंगटा के नेतृत्व में 108फीट चुनरी को लेकर नगर परिक्रमा कराया। उसके बाद चुनरी जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव को सौंपा गया।
इस कार्यक्रम में सांसद जुली महतो, समाजसेवी तथा उद्योगपति ओम सराफ, विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद साह, महासचिव जीतेन्द्र सिंह,वन पैदावार धनुषा जिला रामशंकर महासेठ, राष्ट्रीय बैश्य महासभा के सचिव राम उदगार महासेठ, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, प्रभु दयाल जालान,पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर साह हीरा, पवन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


