विराटनगर किंग्स की शानदार जीत
काठमांडू, मंसिर १९ – विराटनगर किंग्स ने लुम्बिनी लायन्स द्वारा दिए गए १९२ रन के लक्ष्य को पार करते हुए जीत हासिल कर ली है । पहले बल्लेबाजी करते हुए लुम्बिनी लायन्स ने ७ विकेट को खोकर २० ओवर में १९१ रन बनाए थे । जिसका पीछा करते हुए विराटनगर किंग्स ने २० ओवर में एक गेंद शेष रहते ही ८ विकेट खोकर १९३ रन बनाए । विराटनगर की यह पहली जीत है ।


