विराटनगर किंग्स को मिला १९२ रन का लक्ष्य
काठमांडू, मंसिर १९ – एनपीएल बुधवार कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में जारी खेल में टॉस जीतकर विराटनगर किंग्स ने लुम्बिनी लायन्स को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए लुम्बिनी ने २० ओवर में ७ विकेट खोकर १९१ रन बनाया है ।
मंसिर १५ गते से शुरु हुए इस प्रतियोगिता में किसी भी टीम ने अभी तक इतना रन नहीं बनाया है । अभी तक हुए मैच में यह सर्वाधिक रन है । लुम्बिनी ने सुदूरपश्चिम रोयल्स के नाम में जो कीर्तिमान थी उसे तोड़ दिया है । इससे पहले सुदूरपश्चिम रोयल्स ने विराटनगर किंग्स के विरुद्ध १८२ रन बनाकर यह कीर्तिमान बनाया था ।


