Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन में लामिछाने के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प

 

काठमांडू, मंसिर १९ – चितवन में रास्वपा सभापति तथा पूर्वगृहमंत्री रवि लामिछाने के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई है ।
बधुवार बयान के लिए लामिछाने को जिला सरकारी वकिल कार्यालय ले जाया जा रहा था । उन्हें जिला सरकारी वकिल कार्यालय ले जाने के ही क्रम में उनके समर्थक और पुलिस के बीच झड़प हो गई । स्थिति को नियन्त्रण में लेने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस का भी प्रहार किया है ।
रवि के समर्थक अभी भी प्रदर्शन कर ही रहे हैं । लामिछाने को मंगलवार को ही काठमांडू से बयान के लिए चितवन ले जाया गया था । मंगलवार को बयान पूरा नहीं हो पाया था जिसकी वजह से आज बुधवार भी लामिछाने का बयान लिया जा रहा है ।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com