धूमधाम से मनाया गया मटकोर

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सीता राम विवाह पंचमी महोत्सव के पांचवें दिन जनकपुरधाम के गंगा सागर सरोवर में धूमधाम से मटकोर संपन्न हुआ। जानकी मंदिर सीता के बिग्रह स्वरूप को गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने गंगा सागर सरोवर ले गयी। जहां महिलाओं ने मटकोर की गीत गायी ।कहबां के माटी पीयर। कहां के कुदाल हे।कहबां के सात सुहागिन माटी कोरय जाई हे। इस अवसर पर महिलाओं ने दुल्हा पक्ष को जमकर गालियां दी। मटकोर की रस्म जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने निर्वाह किए। इस अवसर पर तेल अंकुरी परोसे गए।मटकोर में स्थानीय सांसद जूली कुमारी महतो,मेयर मनोज कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


