Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवी लामिछाने के ऊपर प्रतिशोधपूर्ण व्यवहार हो रहा हैः डा. भट्टराई

 
डा. बाबुराम भट्टराई, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ दिसम्बर । नेपाल समाजवादी पार्टी (नेसपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवी लामिछाने के ऊपर राज्य की ओर से प्रतिशोधपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है । आज शुक्रबार जिला पुलिस कार्यालय कास्की की हिरासत में जाकर लामिछाने के साथ मिलने के बाद डा. भट्टराई ने ऐसा कहा है ।
डा. भट्टराई का मानना है कि राज्य की ओर से लामिछाने को दुःख देने का काम हो रहा है, जो प्रतिशोधपूर्ण भी है । रास्वपा द्वारा शुरु आन्दोलन के प्रति ऐक्यवद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लामिछाने के ऊपर अस्वभाविक और अन्यायपूर्ण व्यवहार हो रहा है, जो निन्दनीय भी है । डा. भट्टराई ने कहा– ‘नयी नयी राजनीतिक शक्तियों का जन्म हो रहा है, उसमें से एक सशक्त शक्ति है रास्वपा ! रास्वपा के सभापति लामिछाने के ऊपर आज दुःख देने का काम हो रहा है ।’
सहकारी समस्या के प्रति बातचित करते हुए डा. भट्टराई ने पत्रकारों से कहा कि सहकारी के जरिए लाखों सर्वसाधारण बचतकर्ता फसे गए हैं और इसमें ३० साल से सत्ता में रही राजनीतिक शक्ति प्रमुख दोषी है । उन्होंने आगे कहा– ‘३० साल से जो नेता सत्ता में हैं, उनके पारिवारिक सदस्यों से ही सहकारी का रकम अधिक अपचलन हुआ है ।’ डा. भट्टराई का कहना है कि आज आकर राजनीतिक प्रतिशोध रखने से सहकारी समस्या समाधान होनेवाला नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *