Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बसिर अहमद की तुफानी बल्लेबाजी, चितवन राइनोज को जीतने के लिए १८२ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू, मंसिर २८ – सिद्धार्थ बैंक नेपाल प्रिमियर लीग (एनपिएल)में विराटनगर किंग्स ने चितवन राइनोज को जीतने के लिए १८२ रन का लक्ष्य दिया है ।
त्रिवि मैदान कीर्तिपुर में शुक्रवार हुए खेल में विराटनगर ने २० ओवर में ५ विकेट खोकर १८१ रन बनाए । विराटनगर के लिए बसिर अहमद ने तुफानी बल्लेबाजी की । उन्होंने ४४ गेंद में ४ चौके और ४ छक्के की मदद से ६८ रन बनाए । वे नॉट आउट रहे ।
राजेश पुलामी ने २० गेंद में एक चौका और ३ छक्के की मदद से ३३ रन जोड़े वे भी नॉट आउट रहे । इसी तरह मार्टिन गप्टिल ने ३५ गेंद में एक चौका और ४ छक्के की मदद से ४५ रन जोडेÞ । इनके बाहेक अन्य कोई भी बल्लेबाज दोहरा अंक तय नहीं कर पाए ।
गेंदबाजी में रिजन ढ़काल ने ४० रन खर्चकर २ विकेट लिए । कुशल मल्ल, सोयल तनवीर बसिल हमिद ने एक–एक विकेट लिए । चितवन पर आज का खेल जीतने का दबाव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com