Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती शहर जोगबनी के जेनिथ पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगित का आयोजन

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र ) । सीमावर्ती शहर जोगबनी के जेनिथ पब्लिक स्कूल मे शानदार खेल कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन समापन समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन खान , विशिष्ट अतिथि एस डी पी ओ फॉरबिसगंज मुकेश साह , जोगबनी नगर परिषद की ई ओ सुश्री मीनाक्षी कुमारी , छांव फाउंडेशन अररिया के डॉक्टर ज़ाहिद अनवर , अररिया क्रिकेट एसोशियेशन के अध्यक्ष प्रवीर विश्वास बासु दा , सुधीर सिन्हा , अजित सिन्हा , स्कूल की प्रिंसिपल कविता खान , निदेशक खुर्शीद खान के द्वारा खेल मशाल को प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
तत्पश्चात कबड्डी , खोखो और टग एन्ड वार के खिलाड़ियों से सभी का परिचय करवा कर खेल का शानदार शुरुआत किया गया । लड़को के कबड्डी वर्ग मे
द्रोणा हाऊस ने आर्या भट्ट हाऊस 36 – 26 , लड़कियों के वर्ग मे आर्यभट हाऊस ने बुद्धा हाऊस को 40 – 25 से पराजित किया । खो खो के बालक वर्ग मे चाणक्य हाऊस ने बुद्धा हाऊस को 7 – 5 और बालिका वर्ग मे चाणक्य हाऊस ने आर्याभट्ट हाऊस को 11 -7 से तथा टग एन्ड वार मे बालक वर्ग मे द्रोणा हाऊस ने आर्याभट्ट को तथा बालिका वर्ग मे चाणक्य हाऊस ने आर्याभट्ट हाऊस को हरा कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया ।
इस प्रतियोगिता मे सबसे ज्यादा पदक जीत कर आर्याभट्ट ने अपना सिक्का जमाया ।
लड़को मे सबसे ज्यादा फैज़ अली ने 5 गोल्ड 2 सिलवर 1 ब्रॉन्च , लड़कियों मे सिवाँगी सुमन ने 8 गोल्ड 1 सिलवर , 1 ब्रॉन्च जीत कर बेस्ट खिलाड़ी का ट्रॉफी अपने नाम किया ।
बेस्ट हाऊस का खिताब आर्याभट्ट हाऊस की कैप्टेन आस्था अर्पित ने मुख्य अतिथि से प्रदान की ।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को शॉल , पुष्पगुच्छ और मोमेंटो दे कर शानदार स्वागत किया गया । सभी अतिथियों ने बच्चो के अनुशासन , खेल की प्रति जज्बा और निष्ठा की भूरी भूरी प्रसंसा की एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया की अब खेल मे भी बहुत आगे बढ़ा जा सकता है सरकार भी विभिन्न योजना के तहत खिलाड़ियों के उत्तथान मे लगी हुई है ।
इस कार्यकम मे नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , आज़ाद आलम , अनवर राज , सत्या ठाकुर , शमशाद अंसारी , सोनू , शिला सिन्हा , स्वीटी , सुफियान अहमद, इमरान , ओवेस यासीन , नेहा , तनवीर , जावेद राजा अतिथियों मे शामिल थे ।
इस पूरे खेल कूद को सराहनीय रूप से कराने मे खेल प्रशिक्षक विवेक कुमार , विकास कुमार , राजू झा , गणेश ठाकुर , रवि साह , सुनीता बनर्जी , पायल लड्ढा , विवेक गुप्ता , रवि , आरिफ , ओबेदुल्ला , उज्जवल , चुन्ना , प्रिंसी प्रिया , लक्ष्मी यादव , अलीशा खान , आदि शामिल थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed