रास्वपा– डोलप्रसाद अर्याल को पार्टी के कार्यवाहक सभापति नियुक्त
काठमांडू,पुष ९ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपां) पार्टी सचिवालय की आकस्मिक बैठक में तीन निर्णय लिए गइ हैं ।
बैठक के बाद कार्यवाहक प्रवक्ता मनीष झा द्वारा दिए गए जानकारी अनुसार, बैठक मे उन्होंने पार्टी सभापति रवि लामिछाने के विरुद्ध विभिन्न अभियोग लगाकर सरकार ने जो जिला अदालत कास्की में मुद्दा दर्ता किया है उन मुद्दों के विषय में बैठक में सभी को बताया । उसके बाद अदालत के न्यायिक प्रक्रिया को पूर्णरूप से सर्मथन करने का भी निर्णय रास्वपा ने लिया है । साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, न्यायलय से न्याय पाने का पार्टी ने विश्वास रखा है ।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि सभापति लामिछाने द्वारा पार्टी उपसभापति डोलप्रसाद अर्याल को पार्टी के कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया है । इस सम्बन्ध में सम्बन्धित सभी को जानकारी कराने का निर्णय लिया गया है ।
बैठक के बाद झा ने तीन बूँदों को सार्वजनिक करते हुए वक्तव्य में लिखा है –‘पार्टी विधान, २०७९ (संशोधन २०८१) की धारा २५ (४) (क) (९) अनुसार मिति(तारीख ) २०८१।०९।०६ गते पार्टी सभापति अर्याल को कार्यवाहक सभापति नियुक्त पत्र जिला अदालत कास्की के रोहवर में कार्यवाहक महामन्त्री द्वारा केन्द्रीय समिति को जानकारी दी गई है । उक्त पत्र में पार्टी सभापति रवि लामिछाने कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में सम्पूर्ण पार्टी पंक्ति को देश निर्माण के महाअभियान को सशक्त रखने में कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे । इस अपेक्षासहित शुभकामना समेत व्यक्त की है ।
झा ने बताया कि पार्टी की आगामी केन्द्रीय समिति की बैठक यथाशीघ्र रखने की तैयारी का निर्णय भी लिया गया है ।


