Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजगीर महोत्सव में मोनी झा के गायन ने खूब सुर्खियाँ बटोरी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जगत जननी माँ जानकी जी की प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी की बेटी मोनी झा ने पर्यटन मंत्रालय, बिहार सरकार व जिला प्रशासन, नालन्दा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित त्रिदिवसीय ‘राजगीर महोत्सव-2024’ में अंतिम दिन 23 दिसंबर को अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर तालियों के साथ खूब सुर्खियाँ बटोरी। उन्होंने ‘पटना से वैदा बुलाय दऽ, नज़रा गइलें गुइयाँ’, ‘उजर बगुला बिनु पीपड़ो न सोहे, कोयल बिनु बगिया न सोहे राजा’ और ‘राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, बता दऽ बबुआ’ जैसे लोकगीतों को गाकर पूरे कार्यक्रम में समाँ बाँध दिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर निवर्तमान पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री आलोक राज, महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष, बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने उन्हें नालन्दा जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित ‘गंगा जी राजगीर जलाशय’ का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मोनी झा सोशल मीडिया पर मोनी ‘वैदेही’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढें   झापा ५ से बालेन भारी मत से विजयी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *