Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्षिण कोरिया विमान हादसा अपडेट :85 लोगों की मौत की पुष्टि, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

 

काठमाडौं 29दिसम्बर

दक्षिण कोरिया में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से फिसल गया। इस हादसे में 85 लोगों की मौत की पुष्टि अभी हुई है, वहीं अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव-राहत कार्य जारी है और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह विमान थाईलैंड से लौट रहा था। दक्षिण कोरिया के मुआन जब यह विमान एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इस दौरान रनवे पर फिसल गया और एक दीवार से जा टकराया। इसके चलते विमान में आग लग गई।
रनवे पर फिसला विमान, दीवार से टकराने से लगी आग

यह भी पढें   विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष में प्रा.डा. खड्ग केसी नियुक्त

कोरिया टाइम्स के अनुसार, 173 कोरियाई, दो थाई यात्री और छह चालक दल के सदस्य जेजू एयर की उड़ान में सवार थे, जो थाईलैंड से सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई थी और सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरनी थी।
जानकारी के अनुसार, विमान ने शुरू में लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतर सका। इसके बाद यह हवाई अड्डे के चक्कर लगाता रहा और फिर से उतरने का प्रयास किया, लेकिन रनवे पर फिसल गया। इसके बाद विमान रनवे के अंत में दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना के 43 मिनट बाद आग को बुझाया गया।

यह भी पढें   मैं अपनी जनता के बीच में जाना चाहती हूँ – शेख हसीना

‘केबीएस वर्ल्ड’ के अनुसार कोरिया एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन और दक्षिण जिओला स्टेट के फायरब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह सुबह स्थानीय समय 9:07 बजे 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर थाईलैंड से आ रही जाजू एयर का फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी। तभी यह हादसा हुआ।योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार जेजू एयरलाइंस का विमान 2216 थाईलैंड से लौट रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है। यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला जा रहा है। विमान में कुल 181 लोग थे। इनमें से 175 यात्री और छह फ्लाइट के क्रू मेंबर थे।

यह भी पढें   तातोपानी सीमा शुल्क क्षेत्र में सूखा भूस्खलन,बीओपी क्षतिग्रस्त

दुर्घटना होते ही उठने लगा काले धुएं का गुबार
दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यह भी माना जा रहा है कि संभवत: दुर्घटना पक्षियों के टकराने की वजह से हुई, जिस कारण से लैंडिंग के वक्त गियर में तकनीकी खराबी आ गई। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि हादसे के बाद लगी आग लगभग बुझा दी गई है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिन दो लोगों को विमान से जीवित निकाल लिया गया, उनमें एक यात्री और एक चालक दल का मेंबर है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com