आज सुबह लमजुङ में भूकम्प
काठमांडू, पुष २७ – पुष महीने में लगातार भूकम्प आ रहे हैं । आज (शनिवार) की सुबह भी ५ बजकर २७ मीनट में लमजुङ में भूकम्प आया । राष्ट्रीय भूकम्प मापन केन्द्र के अनुसार भूकम्प की तीव्रता ३.६ म्याग्निच्युड मापन किया गया है । इसका केन्द्रविन्दु लमजुङ का खुदी नामक स्थान के आसपास होने की केन्द्र ने जानकारी दी है ।
इससे पहले पुष १६ गते बैतडी केन्द्रविन्दु होकर ४.६ म्याग्निच्युड का भूकम्प आया था । पुष १८ गते सिन्धुपाल्चोक केन्द्रविन्दु होकर ४.८ म्याग्निच्युड का भूकम्प आया था ।
१९ गते मनाङ केन्द्रविन्दु होकर ४.१ म्याग्निच्युड का भूकम्प और उसी दिन मुगु में ४.४ म्याग्निच्युड का भूकम्प आया था । पुष २३ में तिब्बत के दिंग्री केन्द्रविन्दु होकर ७ म्याग्निच्युड का भूकम्प आया था । भूकम्प का धक्का काठमांडू में भी महसूस किया गया था ।


