पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में १४ साल जेल की सजा
काठमांडू, माघ ४ – पाकिस्तानी की एक कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लैंड करप्शन के केस में १४ साल की सजा सुनाई है । यह मामला अल–कादिर ट्रस्ट के १९० मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार से जुड़ा है । इमरान के साथ ही उनकी पत्नी बुशरा को भी ७ साल की सजा सुनाई गई है ।
यह फैसला एंटी करप्शन कोर्ट के जज नासिर जावेद राणा ने सुनाया है । इसके लिए आदिला जेल के अंदर ही एक अस्थायी कोर्ट बनाई गई थी । कोर्ट ने इमरान खान पर १० लाख और उनकी पत्नी बुशरा पर ५ लाख का फाइन भी लगाया है ।
सजा के एलान के वक्त जेल के अंदर और बाहर काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो ने दिसंबर २०२३ में इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा और ५ अन्य लोगों के खिलाफ केस दायर किया था ।


