Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बर्ष गांठ पर लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
22 जनवरी को कैलेण्डर के अनुसार श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का दिन था,ऐसा मानने वाले आज बड़ी संख्या में अपने आराध्य का दर्शन करने पहुंचे। इनमें अनेक ऐसे भी हैं जो बीती 22 जनवरी को अयोध्या में थे। उसी पल को जीने के लिए वे फिर रामनगरी में हैं।
यद्यपि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पंचांग की तिथि के अनुसार ग्यारह जनवरी को ही त्रिदिवसीय ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ का आयोजन कर चुका है किन्तु अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार जीवन की सारी गतिविधियों का लेखा-जोखा करने वाले आज उस 22 जनवरी को जीने और देखने के लिए पुनः अयोध्या में हैं। प्रातः से ही पुण्यसलिला सरयू में स्नान के बाद श्रीराम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पंक्तियां लग गईं। ट्रस्ट को इसका अनुमान था इसलिए व्यवस्थाएं भी तदनुरूप की गई थी। राम मन्दिर के आसपास का सारा क्षेत्र ब्रह्म मुहूर्त से ही जयकारों से गूंजने लगा था। हनुमान गढ़ी, दसरथ महल, कनक भवन सहित अयोध्या के सभी मन्दिर आज श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं। होटल और धर्मशालाएं पहले से ही लोग आरक्षित कराए हुए थे। महाकुंभ से आकर फिर वही लौट जाने वालों की संख्या भी कम नहीं थे। लाखोखचाखच भरी सभी पार्किंग इसकी गवाही दे रही थी ।स्थानीय श्रद्धालु भी बहुत आए हैं
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या से ओंकार सिंह ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *