Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

 

काठमांडू, माघ १३ – कैलाली के धनगढ़ी उपमहानगरपालिका–१७ में छोटे भाई ने कैंची प्रहार कर अपने बड़े भाई का कत्ल कर दिया है ।
शनिवार रात के साढ़े १२ बजे ३५ वर्षीय बड़े भाई लालबहादुर बोहरा को छोटे भाई ३० वर्षीय प्रकाश ने कैंची से प्रहार किया । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के प्रवक्ता दर्शन खड्का ने जानकारी दी है । खड्का ने जानकारी दी कि गले में कैंची प्रहार से गंभीर रुप से घायल बोहरा को उपचार के लिए मिशन अस्पताल धनगढ़ी में उपचार के लिए भेजा गया था । उपचार के ही क्रम में उनकी रात २ः५० बजे मृत्यु हो गई ।
प्रारम्भिक अनुसन्धान के क्रम में घरायासी विवाद में सामान्य विवाद हुआ और प्रकाश ने कैंची प्रहार कर दिया । बड़े भाई की मत्यु होने के बाद भाई प्रकाश को नियन्त्रण में ले लिया गया है । अब उससे पूछताछ शुरु की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *