Sat. Mar 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में बढ़ोतरी

काठमांडू, माघ १८ – नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है । ये मूल्य आज रात १२ बजे से लागू होगी । निगम ने पेट्रोल में २, डीजेल और केरोसीन में ४ रुपये की बढ़ोतरी की है ।
निगम के अनुसार इसी तरह विमान ईंधन की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है । घरेलू स्तर पर विमान ईंधन की कीमत में ६ रुपये प्रति लीटर और काठमांडू में ४३ अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है ।
नये मूल्य अनुसार पेट्रोल की कीमत अब काठमांडू, पोखरा और दिपायल क्षेत्र में लीटर का १६७ रुपये है । सुर्खेत और दाङ क्षेत्र में १६६ और बाकी क्षेत्रों में १६४ रुपये ५० पैसा है ।
इसी तरह डीजेल और केरोसीन की कीमत काठमांडू, पोखरा और दिपायल क्षेत्र में लीटर का १६० रुपये है । सुर्खेत और दाङ क्षेत्र में १५९ रुपये और बाकी क्षेत्र में १५७ रुपये ५० पैसा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *