गोरखा जिला शाखा के आयोजन में जेष्ठ नागरिक, विपन्न एकल तथा जेहेन्दार बालबालिकाओं को सामग्री बितरण किया ।
नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज गोरखा जिला शाखा की बिशेष आयोजन में जेष्ठ नागरिक, विपन्न एकल तथा विभिन्न बिद्यालय के जेहेन्दार बालबालिकाओं को रजाई तथा ड्रेस बितरण किया ।
वह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज गोरखा जिला शाखा की कार्यालय उदघाटन एवं बितरण कार्यक्रम की बैनर वाचन करके ने उद्घाटन किया ।
नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज गोरखा जिला शाखा के अध्यक्ष रामबहादुर खड्का के सभापतित्व में सञ्चालित वह कार्यक्रम में स्वागत मन्तब्य सुरेन लामिछाने ने किया और कृष्णप्रसाद रेग्मी ने सहजीकरण किया था ।
विशेष अतिथि में रहे सुनिल एक्का और अतिथि शर्मिला की साथ विशेष सहयोग पहूाचनेवाले अतिथि राजन भट्ट लगायत लोगों ने शुभकामना एवं बधाई मन्तव्य व्यक्त किया । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने ६५ लोगों को गरम होने वाली रजाई और १ सौ ९ लोग बिद्यार्थियों को ड्रेस (पोशाक) वितरण किया ।
वह कार्यक्रम के सभापति एवं जिला अध्यक्ष रामबहादुर खड्काद्वारा प्रमुख अतिथि को माया की चिनो प्रदान करके सम्मान किया था ।


