प्रधानमंत्री ओली पोखरा में
काठमांडू, फागुन ८ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज पोखरा में है । पोखरा विश्वविद्यालय के २० वें दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री ओली आज पोखरा गए हैं । ये जानकारी उनके सचिवालय ने दी है । दीक्षान्त समारोह पोखरा महानगरपालिका–३० ढुङ्गेपाटन स्थित विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय में सुबह ११ बजे से शुरु हुआ है ।
समारोह में विभिन्न तह और विषय के ७ हजार ८७२ विद्यार्थी को उपाधि प्रदान किया जा रहा है ।


