Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रकृति लम्साल का अन्तिम संस्कार भैरहवा में

 

काठमांडू, फागुन ८ – भारत के उडि़सा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इन्स्टिच्युट ऑफ इन्डस्ट्रियल टेक्नोलोजी (के आईआईटी)की छात्रावास में मृत अवस्था में मिली भैरहवा की प्रकृति लम्साल का अन्तिम संस्कार कर दिया गया है । गुरुवार की शाम को भारत के उडि़सा से भैरहवा लाई गई लम्साल के शव को रात में स्थानिय स्वर्गद्वारीघाट में दाह सस्कार कर दिया गया ।
लम्साल के शव को कुछ समय के लिए भैरहवा स्थित युनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साईन्सेज, शिक्षण अस्पताल के शव गृह (मर्चरी) में था । लम्साल के पिता सुनिल लम्साल के आने के बाद अस्पताल से घर लाकर कुछ समय रखा गया था । इसके बाद मध्यरात में ही अन्तिम सस्कार कर दिया गया । लम्साल के अन्तिम संस्कार में भैरहवा के लोगों की भारी सहभागिता थी । केआइआइटी में स्नातक तीसरे बर्ष में अध्ययनरत भैरहवा की २१ बर्षीय प्रकृति लम्साल का कॉलेज की छात्रावास में ही शव पाया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *