Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हार के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों ने टीवी सेट तोड़े

 
कराची। विश्व कप के पहले ही मैच में पाकिस्तानी टीम के भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के प्रशंसकों में मायूसी छा गई। कराची में कई लोग इस हार से इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपने टेलीविजन सेट तोड़ दिए।

भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर यहां लोगों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही थी। लोग मैच देखने के लिए सुबह ही उठ गए थे और इस उम्मीद में अपने टेलीविजन सेट से चिपक गए थे कि उनकी टीम भारत के जीत के सिलसिले को रोक देगी परंतु उन्हें मायूसी हाथ लगी।

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी
पाकिस्तानी चैनलों की फुटेज में दिखाया गया है कि लोग अपने टीवी सेट तोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया में भी भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों के बीच खूब तल्ख टिप्पणियों का आदान-प्रदान हुआ। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि न रहेगा टीवी और न देखेंगे मैच।
कराची में छायी मायूसी : विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के हारने के साथ ही पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में मानो विरानी छा गई। लोग अपनी टीम की हार से बेहद मायूस नजर आ रहे थे।
भारतीय टीम से विश्वकप में लगातार छठी बार हार मिलने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों, जानकारों, आलोचकों और प्रशंसकों के बीच निराशा छा गई। हर कोई अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन और भारतीय टीम से हार के सिलसिले को रोकने की उम्मीद कर रहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com