Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा की मांग… सत्तारूढ़ नेताओं की भी छानबीन हो

 

काठमांडू, फागुन ११ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर भी छानबीन करने के लिए सरकार को चुनौती दी है । रविवार प्रतिनिधि सभा में विशेष समय में बोलते हुए रास्वपा उपसभापति डोल प्रसाद (डिपी) अर्याल ने नीति और विधि अनुसार निष्पक्ष छानबीन करने का सरकार से आग्रह किया है ।
दो पार्टियों के अहंकार से नहीं, नीतियों और तरीकों से जांच करें । अपने आप को बचाने की कोशिश न करें, तब आपको पता चलेगा कि हमने जांच की मांग क्यों की है ।
अर्याल ने राज्य के उच्च पद पर पहुँचे, वर्तमान और पूर्व नेताओं की सम्पत्ति छानबीन करने की उच्चस्तरीय शक्तिशाली आयोग गठन करने की मांग भी रखी । उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्टाचार नहीं करुँगा, और किसी को करने भी नहीं दूँगा, ये कहने वाले प्रधानमन्त्री को ही इस तरह के आयोग बनाना चाहिए । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन सरकार सत्तारूढ़ दलों के नेताओं को बचाने के प्रयास में केन्दित है ।
उनके अनुसार सहकारी प्रकरण में प्रतिशोध मात्र लिया गया है या ये सत्यतथ्य है ये तो तभी पता चलेगा जब सत्तारूढ़ नेताओं पर भी छानबीन की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *