Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपति शिक्षा मन्दिर सरावल -७ भुजहवा का वार्षिकोत्सव

 

नवलपरासी। पशुपति शिक्षा प्रसार समिति, नेपाल द्वारा संचालित पशुपति शिक्षा मन्दिर सरावल -७ भुजहवा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुम्बिनी प्रदेश नवलपरासी १- क के प्रदेश सभा सदस्य एवं कृषि तथा वन समिति लुम्बिनी प्रदेश समिति संयोजक विश्वप्रेम पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि पशुपति शिक्षा मन्दिर के विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ ही अनुशासन , सीप , संस्कार और कला संस्कृति में परिपूर्ण है जो आज के शिक्षा में राष्ट्रीयता के प्रतिक अनुशासन , सीप , संस्कार और कला संस्कृति आवश्यक है ।
वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यार्थियों ने सुर्य नमस्कार , योग व्यायाम , गीता रामायण का श्लोक एवं कथा , हिंदी , नेपाली , अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में वक्तृत्व एवं भाषण कला का आकर्षक प्रस्तुति किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के शुभ उपलक्ष में विशेष अतिथि पशुपति शिक्षा प्रसार समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भुवन चंद्र , पशुपति शिक्षा प्रसार समिति के केन्द्रिय उपाध्यक्ष मनोज मित्तल,विशेष अतिथि
सरावल गांव पालिका के शिक्षा शाखा के अधिकृत प्रेम थापा वार्ड अध्यक्ष ह्यात खांन , शिक्षा समिति सदस्य देवनारायण चौधरी , पशुपति शिक्षा मन्दिर भुजहवा के पूर्व छात्रा एवं शिक्षक नितू पटेल , पशुपति शिक्षा मन्दिर भुजहवा के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल कुर्मी, जनता माध्यमिक विद्यालय भुजहवा के प्रधानाध्यापक भीम मुराव , बाल्मीकी आधारभूत विद्यालय भुजहवा के प्रधानाध्यापक अनिल यादव , मित्र राष्ट्र भारत ठुठीबारी के समाजसेवी कृष्णमोहन रौनियार के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय उपस्थिति रहा।
स्वागत मंतव्य पशुपति शिक्षा मन्दिर भुजहवा के सदस्य देशबन्धु यादव, वार्षिक प्रतिवेदन शिक्षक गोविन्द हरिजन प्रस्तुत किया, कार्यक्रम संचालन सहजीकरण प्रधानाध्यापक रामश्रय बरई ने किया।
विद्यालय के अध्यक्ष झिनकू सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढें   दशहरा: भारत में उपवास, नेपाल में उत्सव और दावत : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com