Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सन्तोषी महत मृत्यु प्रकरण.. इंस्पेक्टर विवेक जोशी को किया गया गिरफ्तार

 

काठमांडू, फागुन १३ – कास्की में सशस्त्र पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) सन्तोषी महत मृत्यु प्रकरण में सशस्त्र ही एक और इंस्पेक्टर विवेक जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है । सशस्त्र पुलिस बल के ब्यारेक में ही फंदे में लटकी हुई मृत अवस्था में मिली सन्तोषी के परिवार ने इंस्पेक्टर विवेक के विरुद्ध आत्महत्या दुरुत्साहन आरोप में कास्की जिला पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी । उसी के अनुसार अनुसन्धान के लिए २३ नं.गण तनहुँ में कार्यरत इंस्पेक्टर जोशी को सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया गया है । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय कास्की के प्रवक्ता, डीएसपी वसन्त शर्मा ने दी है । अभी जोशी कास्की पुलिस के नियन्त्रण में हैं । उक्त घटना की छानबीन के लिए डीआईजी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में ५ सदस्यीय छानबीन समिति का भी गठन किया गया है ।
इंस्पेक्टर जोशी महत से एक ब्याच सीनियर हैं । इन्स्पेक्टर सन्तोषी कास्की के पोखरा स्थित सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल हुल तथा दंगा व्यवस्थापन तालिम शिक्षालय लामापाटन में प्रशिक्षण ले रही थी । सिन्धुपाल्चोक की रहने वाली घर महत इसी वर्ष निरीक्षक में भर्ना होकर आधारभूत प्रशिक्षण ले रही थी । सन्तोषी ९ वर्ष से सशस्त्र में ही कार्यरत थी । २०७८ साल में वो असई बनी थी । उन्होंने २०८१ में निरीक्षक में अपना नाम निकाला था । लेकिन प्रशिक्षण समाप्त कर वह अपने काम पर वापस नहीं आ सकी और मृत अवस्था में मिली ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *