Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह काे इस साल के महामूर्ख की उपाधि

 

जनकपुरधाम.
मधेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह इस साल के महा मूर्ख बन गये हैं।
मिथिला नाटक परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले महामूर्ख सम्मेलन के तहत इस वर्ष मुख्यमंत्री सिंह को महामूर्ख की उपाधि प्रदान की गई। उन्हें प्रशंसा पत्र, रतालू और अन्य सब्जियों की माला तथा सिर पर एक विशेष प्रकार की टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में मैथिली साहित्यकार सियाराम झा को पटमूर्ख, जनकपुरधाम उपमहानगर के उपमहापौर किशोरी साह को हरशंख, राम रिझन यादव को लोधाशंकर तथा स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के सचिव राजेश कुमार मिश्र को बालबोध की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इसी तरह, बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद लाल कर्ण को बज्रकिट, डॉक्टर राम बिनय चौधरी को खबासुरता, मिथिला चित्रकार सीता देवी कर्ण को गणपसरैन और पशु चिकित्सक डॉ. पिंकी मंडल को मनतोरिया, नेपाल बार एसोसिएशन जनकपुरधाम के अध्यक्ष बिमल कुमार मिश्रा को पवित्र पापी और कृष्णा चौधरी को सोटाचंद की उपाधि से सम्मानित किया गया।
जनकपुरधाम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी को खेसारी लाल, नेपाली पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष पूरन गुप्ता को डपाैरशंख और संबाद फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार भास्कर को तरघुसना की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *