Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में विशाल तूफानी सिस्टम तबाही मचाने को तैयार

 

वाशिंगटन:

अमेरिका में एक विशाल तूफानी सिस्टम तबाही मचाने को तैयार है. शुक्रवार को मिसिसिपी वैली में बवंडर, उत्तरी प्लेन्स में बर्फीले तूफान और टेक्सास-ओक्लाहोमा में जंगल की आग का खतरा मंडरा रहा है. नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के मुताबिक, इस भीषण तूफान से 100 मिलियन से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कनाडाई बॉर्डर से लेकर टेक्सास तक 80 मील प्रति घंटे (लगभग 130 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर यह गति 100 मील प्रति घंटे (160 किमी/घंटा) तक पहुंच सकती है. गुरुवार को इस तूफान के चलते पूर्वी लॉस एंजेलेस में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे. शुक्रवार को यह तूफान कैलिफोर्निया के सेंट्रल कोस्ट पर भारी बारिश लेकर आया.

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस का 15वां राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से काठमांडू में शुरू, प्रतिनिधियों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था

स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के मुताबिक, शुक्रवार को इलिनोइस, आयोवा, केंटकी, टेनेसी, मिसौरी, अर्कांसस और मिसिसिपी में तेज़ हवाओं के साथ बवंडर आ सकता है. टॉरनेडो के साथ ओले भी गिर सकते हैं, जिनका आकार बेसबॉल जितना बड़ा हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को यह खतरनाक स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com