Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केयू के नवनियुक्त उपकुलपति प्रा.डॉ. अच्युतप्रसाद वाग्ले ने पद तथा गोपनियता की शपथ ली

 

काठमांंडू, चैत ५ – काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू) के नवनियुक्त उपकुलपति प्रा.डॉ. अच्युतप्रसाद वाग्ले ने पद तथा गोपनियता की शपथ ली है । कुलपति समेत रहे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय, सिंहदरबार में आयोजित कार्यक्रम में उपकुलपति डॉ. वाग्ले को शपथ दिलाई ।
कुलपति ओली ने विश्वविद्यालय के रिक्त उपकुलपति चयन के लिए गठित खोज तथा सिफारिश समिति के संयोजक और सदस्यद्वय की सिफारिश में तीन लोगों में से डॉ.वाग्ले को सोमबार नियुक्त किया गया है ।
विश्वविद्यालय के ऐन, २०४८ के दफा १३ (४) अनुसार वाग्ले को नियुक्त किया गया है । शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमंत्री विद्या भट्टराई, प्रधानमंत्री के मुुख्य सलाहकार विष्णुप्रसाद रिमाल, नेपाल सरकार के मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल, शिक्षामंत्रालय के सचिव डॉ. दीपक काफ्ले आदि सहभागी थे ।
इस अवसर में प्रधानमंत्री ओली ने अपनी शुभकामना भी दी । नवनियुक्त उपकुलपति प्रा. ड‘ा.वाग्ले इससे पहले इसी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक उपकुलपति एवं रजिष्ट्रार थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *