Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्री डॉ. आरजु राणा और मल्दोभा के विदेशमंत्री पोपसोई बीच मुलाकात

 

काठमांंडू, चैत ५ – विदेश मंत्री डॉ. आरजु राणा देउवा ने मल्दोभा के उपप्रधान एवं विदेशमंत्री मिहाई पोपसोई के बीच आज नई दिल्ली में मुलाकात की है ।
विदेश मंत्री राणा ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित ’रायसीना डायलॉग’ के दौरान पोपसोई से मुलाकात की ।
इस मुलाकात में नेपाल मल्दोभा सम्बन्ध और आपसी हितों के विविध विषयों को लेकर भी बातचीत हुई ।
बैठक में मंत्री राणा ने इस बात पर भी चर्चा की कि जलवायु परिवर्तन के असर से नेपाल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और वैश्विक स्तर पर बढ़ रही इस समस्या से निपटने के लिए मिलकर काम किया जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed