Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल मेडिकल काउसिंल चार निलम्बित चिकित्सकों के विरुद्ध कानूनी कारवाई करेगी

 

काठमांंडू, चैत ५ – नेपाल मेडिकल काउसिंल धुलिखेल अस्पताल के चार निलम्बित चिकित्सकों के विरुद्ध कानूनी कारवाई करने जा रही है । काउसिंल की ओर से कराई गई जाँच पड़ताल में कुछ डॉक्टर दोषी पाए गए हैं । इसके बाद ही कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है ।
काउसिंल के रजिस्ट्रार डा.सतिशकुमार देव ने कहा है कि जिन चार लोगों के नाम से शिकायत दर्ज की गई थी उन्ही चारों को घटना में आंशिक रूप से दोषी पाया गया है । उन चारों के विरुद्ध कारवाई की जाएगी ।
फागुन ४ गते काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू) स्कूल ऑफ मेडिकल साइन्स अन्तर्गत के मनोचिकित्सा विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में अध्ययनरत एक आवासीय चिकित्स ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था । इस विषय में पीडि़त ने काउसिंल में शिकायत दर्ज की थी कि विभाग के भीतर ही सिनियरों ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया था ।
प्रारम्भिक अनुसन्धान के आधार में  काउसिंल ने अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग प्रमुख डॉ. अजय रिसाल, उसी विभाग में कार्यरत डॉ. दीपक कुँवर,  डॉ. वर्षा श्रेष्ठ और डॉ. रीका रिजाल को एक सप्ताह के लिए निलम्बित किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *