Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम… कोशी, गण्डकी और कर्णाली में बारिश की संभावना

 

काठमांडू, चैत १३ – देश में अभी पश्चिमी और स्थानीय हवाओं का आंशिक प्रभाव होने की मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है । जिसके प्रभाव से देश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक बदली छाई है । बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ ही हैं । आज दिन में देश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी बाकी भूभाग में आंशिक बदली छाई रहेने के साथ ही मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा । कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाडी भूभाग के एक–दो स्थान में बजिली चमकने के साथ हल्की बारिश के साथ ही उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों में एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है ।
आज रात कोशी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा ।
कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश तथा उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है । इससे दैनिक जनजीवन, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क तथा हवाई यातायात पर आंशिक प्रभाव पड़ कसता है । इससे बचने के लिए आवश्यक सतर्कता अपनाने का महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *