Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदर्शन से खास वास्ता न करें और विकास की ओर आगे बढ़े – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, चैत १४ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि कल काठमांडू में न जाने क्या क्या होने वाला है यह कहकर त्रास फैलाया जा रहा है । आठवे अन्तर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी व्यापार मेला को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि लोग तिल का पहाड़ बना रहा है ।
कल (चैत १५) समाजवादी मोर्चा में संलग्न दलों द्वारा काठमांडू में संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के पक्ष में प्रदर्शन करने जा रहे हैं । इसी तरह राजावादी समूह भी काठमांडू में ही प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय किया है ।
ओली ने कहा कि दैनिक १०–१५ हजार लोग उपस्थित होकर जुलूस  निकलते रहता है और कल भी यही होना है ।
‘१० १५ हजार के जुलूस नेपाल में निकलता रहता है ये कोई बड़ी बात नहीं है पहले भी जुलूस निकलें हैं । इसे तिल का पहाड़ न बनाएं । प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि एक सभा भृकुटीमण्डप में होगी । एक कोटेश्वर में सभा होगी इतना ही न । इस तरह की सभा तो होते ही रहते हैं । उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस सभा से खास वास्ता न करें और विकास की ओर आगे बढ़े ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *