नहीं रहे कलवार सेना के जिलाध्यक्ष कुंदन भगत
माला मिश्रा जोगबनी / विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । शुक्रवार के संध्या जोगबनी निवासी कलवार सेना का जिलाध्यक्ष , स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व मिनसार स्वभाव के कुंदन भगत 32 वर्ष ने विराटनगर नेपाल के एक अस्पताल में अपनी जिन्दगी की जंग हार गए और असमय उनका निधन हो गया । उनका निधन न्यूरो अस्पताल में हुआ है । उनके नजदीकी मित्र वैश्य समाज के मंटू भगत ने बताया पिछले 3 मार्च से विराटनगर के न्यूरो अस्पताल में इलाज करा रहे थे । तीन साल पूर्व उनका शादी हुआ था जिससे एक डेढ़ साल का लड़का है । वे दो भाई में छोटा थे । उसके निधन पर जोगबनी के मुख्य पार्षद रानी देवी , पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी ,भाजपा नेता रोहित यादव , राजू राय , कुंदन पोद्दार , दिनेश साह , रंजीत झा , अभिनाश झा, प्रभात सिंह , नरेश यादव , लक्ष्मण यादव , लंकेश तिवारी , भानु प्रकाश राय , प्रवीण सिन्हा , मंटू भगत , श्याम भगत , छोटु भगत ,प्रकाश चंद्र विश्वास , भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया साह , नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , भाजपा नेता राजन तिवारी ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है ।

