तीनकुन घटना – रास्वपा ने की मांग..उच्च न्यायिक छानबीन आयोग गठन हो
काठमांडू, चैत १६ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने शुक्रवार को तीनकुने में राजावादियों द्वारा किए प्रदर्शन से जो घटनाएं घटी हैं उसे लेकर उच्च न्यायिक छानबीन आयोग गठन करने की सरकार से मांग की है ।
शनिवार को हुई पार्टी के सचिवालय की बैठक से यह मांग की गई है कि घटना में संलग्न लोगों को कानूनी दायरे के भीतर यथोचित कारवाई करने के लिए उच्च न्यायिक छानबीन आयोग की गठन की जाए । इसी तरह रास्वपा ने केन्द्रीय समिति की बैठक भी आह्वान की है ।
आगामी चैत १८ गते केन्द्रीय कार्यालय, वनस्थली में बैठक आह्वान किए जाने की रास्वपा ने जानकारी दी है ।

