शान्ति एवं सुव्यवस्था स्थापना के लिए नेपाल प्राज्ञिक मंच ने की पदयात्रा
काठमांडू, चैत २० – नेपाल प्राज्ञिक मंच ने काठमांडू में पदयात्रा निकाली । बुधवार की सुबह प्राज्ञिक मंच ने काठमांडू के भद्रकाली, रत्नपार्क, जमल, नारायणहिटी चारनारायण मंदिर तक की पदयात्रा की है । ये पदयात्रा चैत १५ गते काठमांडू के तीनकुने में हुए आन्दोलन के क्रम में जिन दो लोगों की मृत्यु हुई उनकी आत्मा के चीर शान्ति की कामना करते हुए पदयात्रा की है । आन्दोलन में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना समेत की है ।
चैत १५ गते हुए राजावादियों के प्रदर्शन के क्रम में दो लोगों की जान चली गई थी । प्राज्ञिक मंच ने नेपाल में शान्ति एवं सुव्यवस्था स्थापना के लिए भी पदयात्रा करने की जानकारी है । प्राज्ञिक मंच के पदयात्रा में संस्कृतिविद् डॉ. जगमान गुरुङ आदि की उपस्थिति थी ।


