Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत तथा नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की एकता की घोषणा वैशाख में की जाएगी

 

काठमांडू, चैत २० – नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जनमत पार्टी बीच एकता की बात पिछले कुछ दिनों से चल रही है । दोनों पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि पार्टी एकिकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है लेकिन इसकी घोषणा वैशाख में की जाएगी ।
एकीकरण को अन्तिम रूप देने के लिए दोनों पार्टी ने एक कार्यदल का गठन किया है । कार्यदल ने प्रतिवेदन बनाने का काम कर रही है । ये जानकारी जनमत के उपाध्यक्ष एवं कार्यदल सदस्य अब्दुल खान ने दी ।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रतिवेदन पार्टी को सौंपा जाएगा जिसके बाद पार्टी एकता की घोषणा की जाएगी । कार्यदल द्वारा प्रतिवेदन देने के बाद पार्टी के केन्द्रीय समिति की बैठक से अनुमोदन करने के बाद एकता की घोषणा की जाएगी । दोनों पार्टी ने केन्द्रीय समिति कार्यदल गठन किया था ।
पार्टी का नाम, नेतृत्व, चुनाव चिह्न, राजनीतिक प्रतिवेदन आदि मुख्य बातों में सहमति हो चुकी है । दोनों दल में रहे के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य शीर्ष नेताओं कैसे व्यवस्थापन करने के विषय में चर्चा की जा रही है । पार्टी के नाम ‘जनमत पार्टी’ ही रखा जाएगा । इसके अध्यक्ष डॉ.सीके राउत ही रहेंगे यह सहमति हो चुकी है ।
सहअध्यक्ष रंजिता श्रेष्ठ रहने की सहमति हुई है । संरक्षक में रेशम लाल चौधरी रहेंगे ये सहमति भी हो गई है । चुनाव चिह्न नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के ‘ढ़किया’ रखने की सहमति हुई है ।
अन्य पदाधिकारी तथा नेताओं के पद के बारे में कार्यदल चर्चा कर रही है । इस बारे में चैत के भीतर ही सभी विषयों को तय कर लिया जाएगा । इन दोनों पार्टियों के बीच एकता के बाद यह दल संसद का छठवां दल बन जाएगा । हाल संसद में रहे १३ दलों में से सांसद की संख्या का हिसाब करें तो जनमत का आठवां और नागरिक उन्मुक्ति का ११ वां दल है ।
अभी संसद में जनमत के ६ और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के चार सांसद हैं । इस तरह दोनों दल के एकता बाद सांसदों की संख्या १० होगी ।

यह भी पढें   "सिंहदरबार में 'डेटा' सेंधमारी का खतरा: प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पर एनआईडी छाप्ने वाली मशीन ले उड़ा अज्ञात व्यक्ति"

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *