Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाविप रक्सौल शाखा द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य पर कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा का होगा आयोजन …..

 

हिमालिनी संवाददाता, 03.04.2025 । रक्सौल : आगामी छः अप्रैल रविवार को वासंतिक नवरात्र की रामनवमी के पावन दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल द्वारा कन्या पूजन समारोह एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के नव मनोनीत अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल एवं सचिव डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि चैत्र रामनवमी के इस कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन करके उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किया जाएगा।

यह भी पढें   भरत चौलागाईं गिरफ्तार

उन्होंने बताया कन्या पूजन का आयोजन करना परिषद का स्थायी प्रकल्प है जिसे आज की सामाजिक ताना-बाना को देखते हुए आयोजित करना और अधिक प्रासंगिक है‌। गौरतलब है कि नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ दुर्गा के आराधना के पश्चात हवन की जाती है। तत्पश्चात कन्या -पूजन की जाती है।

नवरात्र में कन्या-पूजन का ही महत्व है, कुमार-पूजन का नहीं। धूमिल होती संस्कृति के बीच आज तक बरकरार ऐसी प्रथा व परम्परा इस बात की ओर इशारा करती है की भारत में समाज नारी को अधिक पवित्र ,अधिक पूजनीय ,देवत्व के अधिक निकट और अध्यात्म उन्मुख माना जाता है। लेकिन विडम्बना ये है कि भले हम कन्याओं के जन्म पर देवी का आगमन बताते हैं, लेकिन हमारे समाज में आज भी बेटियों के साथ भेदभाव किया जाता है। भ्रूण-हत्या , दहेज़ उत्पीड़न, एवम् अन्य कई सामाजिक बुराइयों से आज भी हमारा समाज ग्रस्त है। आज इस हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि बेटी को बचायेंगे, तभी यह सृष्टि बचेगी। बेटियां हैं तो कल है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

वहीं परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी एवं सेवा संयोजक नरेश मित्तल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रीरामनवमी को कन्या पूजन के उपरांत मुख्य पथ स्थित पोस्ट आफिस के सामने अपराह्न तीन बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह आयोजन परिषद के सभी सदस्यों के आपसी सहयोग से संपादित होगा ।उन्होंने शहर के सभी श्रद्धालुओं से अपील की उक्त दिवस को रक्सौल शाखा द्वारा आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पहुंचें। इसकी जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com