Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर: श्री रामचरित्र मानस नवाह परायण सामूहिक संगीतमय पाठ, रविवार को होगा समापन

 

माला मिश्रा , विराटनगर । सत्संग परिवार विराटनगर द्वारा हिंदी नववर्ष से लेकर रामनवमी तक चलने वाली श्री राम चरित्र मानस नवाह परायण सामूहिक संगीतमय पाठ का कल रविवार को विश्राम दिवस पर संक्षिप्त रामायण पाठ के बाद समापन होगा । उपरोक्त जानकारी कथावाचक अनुपम जी महाराज ने दी । समापन से पूर्व शनिवार को भी मानस व्यास जी श्री अनुपम जी महाराज के मुखारबिंद से संगीतमय पाठ कराया गया जिसमें  सैकड़ों महिला व अन्य श्रद्धालु भक्ति रस में गोता गलाते दिखे । कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु के हाथों में आयोजक के ओर से रामायण की पुस्तक उपलब्ध कराई गई थी । आरती और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ । इस मौके पर जितेंद्र राठी , ढब्बू राठी ,आनंद जाजू , शोभा अटल , सुरुचि साबू , उमा राठी ,ललिता जाजू ,कमला अटल ,हेमा राठी ,आशा अटल ,प्रीति अटल , आशु धनावत मौजूद दिखी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *