जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है राम नवमी महोत्सव

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । प्रभु श्री राम के ससुराल जनकपुरधाम में राम नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुवह से ही श्रद्धालु गंगासागर सरोवर,दूधमती नदी में स्नान कर जानकी मंदिर,राम मंदिर सहित अन्य मंदिरो में पूजा पाठ कर रहे हैं।राम मंदिर, जानकी मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों को भव्यता रूप से सजाया गया है। जानकी मंदिर,राम मंदिर में बधाई गान चल रही है।कई मंदिरों में अष्टयाम का आयोजन किया गया है।राम नवमी के अवसर पर नेपाल तथा भारत से बड़ी संख्या में साधु -सन्यासी जनकपुरधाम पहुंचे है। विश्व हिन्दू परिषद राम मंदिर से राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा दोपहर निकालेगी।

