रामनवमी के अवसर पर सीमावर्ती शहर जोगबनी में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
माला मिश्रा जोगबनी (भारत नेपाल सीमा ) । हिन्दू नववर्ष व रामनवमी के अवसर पर जोगबनी में रामनवमी शोभा महोत्सव के बैनर तले भव्य शोभायात्रा व झांकी में जोगबनी तथा आसपास के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए । इस शोभायात्रा में शामिल असंख्य श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के उद्घोष से पूरा शहर गुंजयमान हो गया । रथ यात्रा में स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह , स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी , भाजपा नेता रोहित यादव , मुख्य पार्षद रानी देवी , पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी , भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा , राजू राय ,कुंदन पोद्दार ,प्रकाश चंद्र विश्वास , भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया साह , लक्ष्मण यादव , प्रभात सिंह ,खुशबू दुबे , मंटू भगत ,अरविंद साह ,रंजीत झा ,राघव मिश्रा ,अमित सिंह ,पवन सिंह , नरेश प्रसाद आयोजक महोत्सव के अध्यक्ष दिनेश साह , संयोजक भानु प्रकाश राय सहित कमिटी के लोग तथा अन्य सामाजिक लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा को दर्जनों बाइक सवार आगवानी कर रहे थे । शोभायात्रा थाना के समीप स्थित पीपलेश्वर हनुमान मंदिर से निकलकर पूरे शहर का भर्मण करते हुए स्टेशन रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंच समाप्त हुई । शोभायात्रा में जगह जगह पर लोगो द्वारा स्वागत किया गया । इस मौके पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह जगह शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी ।
शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकिया शामिल रही ।
इस पूरी शोभायात्रा के दौरान जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद मोनिटरिंग करते दिखे । कई थाना के पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे । जिला प्रशासन के द्वारा जगह जगह पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे ।


