Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन भरी हुई बंदूकों के साथ दो लोग गिरफ्तार

 

विराटनगर.

पुलिस ने मोरंग के केराबारी से तीन भरी हुई बंदूकों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वन्यजीवों के अवैध शिकार में शामिल एक समूह के दो सदस्यों को रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

मोरंग पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी वेद प्रकाश जोशी के अनुसार, केराबारी-8 के 44 वर्षीय मणिराज यक्खा और 34 वर्षीय दिली कुमार कार्की को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे केराबारी गांव पालिका-8 के अमजुंगी सामुदायिक वन में जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार केराबाड़ी-8 निवासी 35 वर्षीय धन बहादुर लिम्बू फरार है। डीएसपी जोशी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से तीन लोडेड बंदूकें बरामद की गई हैं।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, राहत और बचाव के लिए सभी एजेंसियां सक्रिय

पुलिस उन पर हथियार रखने का आरोप लगाने की तैयारी कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com