Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में सिटिजन्स बैंक द्वारा रक्तदान एवं प्रभातफेरी कार्यक्रम सम्पन्न, 64 लोगों ने किया रक्तदान

 

पवन जायसवाल, नेपालगंज (बाँके) | सिटिजन्स बैंक इंटरनेशनल लिमिटेड की नेपालगंज शाखा द्वारा बैंक के 18वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर बैशाख 7 गते (14 अप्रैल) रविवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 13 महिलाओं सहित कुल 64 लोगों ने रक्तदान किया।

नेपालगंज शाखा के आयोजन में सम्पन्न इस कार्यक्रम का उद्घाटन कोहलपुर शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ढुंगाना और नेपालगंज शाखा के प्रबंधक बिनोद कुँवर ने प्रादेशिक रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगंज के प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा एवं संदीप आचार्य को रक्त संकलन के लिए रक्तपैकेट हस्तांतरित कर किया।

रक्तदान करने वालों में बैंककर्मी, व्यापारी, पत्रकार और अन्य स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रमुख रक्तदाताओं में बिजय कुमार झा, भूमिका ओली, सुनिता ओली, वर्षा कुमारी खडका, हिमा ओली, गोरख बहादुर थापा, दीपक शर्मा, प्रताप सिंह बुढा, विवेक कुमार बैश्य, यम नारायण महतो, सुष्मा कुमारी थापा मगर, दीपशिखा खडका, प्रमोद कुमार थारु, सन्दीप श्रेष्ठ, भावना सुनार, सुबोध श्रेष्ठ, बसन्त कुँवर, सागर खडका, पत्रकार जागेश्वर सिंह थारु, मोहित गुप्ता सहित अन्य 64 लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

कार्यक्रम में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र क्षेत्रीय उप–प्रबंधक विनय गौतम, गुलरिया शाखा की प्रबंधक तेजिता आचार्य, कोहलपुर शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ढुंगाना एवं नेपालगंज शाखा के प्रबंधक बिनोद कुँवर द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर चन्द्र कुमार ऐर, सुवोध आचार्य, शशि महतो, कृति बेल्बासे, गायत्री शर्मा और शशिराज चौधरी सहित कई लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में कोहलपुर शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ढुंगाना की विशेष भूमिका रही।
प्राविधिक सहयोग नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा संचालित प्रादेशिक रक्त संचार सेवा केन्द्र के सोम प्रकाश सापकोटा, संदीप आचार्य, दिनेश आले, प्रभुदयाल गोडिया एवं बीरेन्द्र योगी द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढें   जनमत पार्टी की नई केंद्रीय कार्यसमिति आज होगी तय

इसी दिन नेपालगंज, कोहलपुर, सनोश्री, बढ़ैयाताल एवं गुलरिया शाखाओं के संयुक्त सहभागिता में नेपालगंज शाखा से प्रभातफेरी का आयोजन भी किया गया। यह प्रभातफेरी नेपालगंज शाखा से शुरू होकर धम्बोझी चौक, सेतुबिक चौक, न्यूरोड, घरवारीटोल होते हुए पुनः शाखा परिसर में समाप्त हुआ।

प्रभातफेरी में सिटिजन्स बैंक इंटरनेशनल के क्षेत्रीय उप–प्रबंधक (क्लस्टर नं. 1) विनय गौतम, तेजिता आचार्य, दिनेश कुमार ढुंगाना, बिनोद कुँवर, सुवोध आचार्य, सुनिता ओली, नृप खत्री, लक्ष्मी वर्मा, निशा वर्मा, वर्षा कुमारी खडका, गायत्री शर्मा, शशिराज चौधरी, गुञ्जलता गुप्ता, रेनुका रोका, शशि कुमारी महतो, कृति बेल्बासे सहित कई बैंककर्मी शामिल हुए।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन : समावेशी व्यवस्था सहित 80 क्लस्टर से नई कार्यसमिति का चयन किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष यानी 2081 साल के 17वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में मात्र 27 लोगों ने रक्तदान किया था, जबकि इस वर्ष की सहभागिता उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com