Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलन में संयमित और अनुशासित रहें – शिक्षक महासंघ

 

काठमांडू, बैशाख ९ – नेपाल शिक्षक महासंघ ने शिक्षकों से आग्रह किया है कि आन्दोलन में संयमित और अनुशासित रहें ।
महासंघ ने आन्दोलन को परिणाममुखी बनाने के लिए धैर्यता, संयम और अनुशासन कायम रखने का शिक्षकों से आग्रह गरेको छ ।
आन्दोलन को निर्णायक बनाने के लिए आप सभी इसमें भाग लें ।
महासंघ ने कहा है कि “आन्दोलन के लिए तय किए गए स्थान और तय किए गए विधि बाहेक अन्य कार्य में संलग्न नहीं हों ।” महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी किशोर सुवेदी ने कहा है कि “आन्दोलन अपने आप में जटिल जिम्मेदारी है ।इसमें सचेत रहने की आवश्यकता है ।
उन्होंने इसब ात का भी आग्रह किया कि बाजार में कुछ अफवाहें और गलत सामाचारों को फैलाया जा रहा है तो आप इसमें बिव्वास नहीं करें । आन्दोलन को परिणाममुखी बनाने के लिए धैर्यता, संयम और अनुशासन का होना आवश्यक है ।
आज भी सबुह ९ बजे से १२ बजे तक आन्दोलन होगा । पिछले कुछ दिनों से आंदोलन ९ बजे से हो रहा है ।
आंदोलन के उग्र रुप लेने के बाद शिक्षा मंत्री विद्या भट्टराई ने इस्तीफा दे दिया है । वो शिक्षकों के मांग के प्रति सकारात्मक थी इसलिए उन्होंने सोमवार को अपना इस्तीफा दे दिया ।
भट्टराई ने बताया कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आन्दोलन के प्रति अपना कड़ा रूप दिखा रहे हैं । इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *