Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने लिया निर्णय… कक्षा १२ की परीक्षा वैशाख २१ गते से

 

काठमांडू, बैशाख ९ – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा १२ की पूर्वनिर्धारित परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है । मंगलवार की शाम को हुई बोर्ड की बैठक ने परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है ।
इसी वैशाख ११ गते को होने वाली परीक्षा अब वैशाख २१ गते से लेने का निर्णय किए जाने की जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष डा. महाश्रम शर्मा ने दी है ।
उन्होंने कहा कि “शिक्षक महासंघ से भी हमने अनुरोध किया, प्रधानमंत्री के साथ भी सलाह ली है उसके बाद यह निर्णय लिया है कि परीक्षा की तारीख में बदलाव की जाए । मंगलवार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने परीक्षा बोर्ड के पदाधिकारी को बालुवाटार में बुलाकर परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्देशन दिया ।
शर्मा के अनुसार, परीक्षा तालिका कल (बुधवार) को सार्वजनिक किया जाएगा । “वैशाख ११ के लिए तय कक्षा १२ की परीक्षा अब वैशाख २१ गते से लेने का बोर्ड ने निर्णय किया है । उन्होंने कहा कि “परीक्षा की तालिका कल सार्वजनिक करेंगे ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *