Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस क्लब को कोशी प्रदेश के टिम ने 37 रन से हराया

 

वरीय संवाददाता हिमालिनी मोरंग । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन अधिकारी के स्मृति में विराटनगर के बैजनाथपुर स्थित गिरिजा प्रसाद कोइराला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट रंगशाला में खेले गए समूह बी  अंतर्गत प्रथम लीग खेल में नेपाल पुलिस क्लब को 37 रन से हराकर  कोशी प्रदेश जीत दर्ज किया । टॉस हारकर बैटिंग के लिए उतरी कोशी प्रदेश के टिम निर्धारित 50 ओभर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाया । कोशी प्रदेश के खिलाड़ी रूपक बराल सर्वाधिक 29 रन बनाया । जवाब में उतरी नेपाल पुलिस क्लब 24 ओभर 5 बॉल पर 56 रन पर सिमट गया  । पुलिस के ओर से किसी खिलाड़ी ने दोहरा अंक बाला रन नहीं बना सके । कोशी प्रदेश का खिलाड़ी प्रेम कामत 9 ओभर में 15 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए जिसे प्लेयर ऑफ दी मैच का पुरस्कार मोरंग खेलकूद समिति का अध्यक्ष सूरज श्रेष्ठ के हाथों दिया गया । आयोजक के ओर से जानकारी देते पुष्पराज थपलिया ने बताया बुधवार को अगला मैच कोशी प्रदेश तथा भारत ने असम क्लब के बीच खेला जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *