Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिना अनुमति के लाइव सुरक्षा गतिविधियों की रिपोर्ट न करें – भारतीय रक्षा मंत्रालय

 

काठमांडू, बैशाख २६ – भारत के रक्षा मंत्रालय ने सभी संचार माध्यम, डिजिटल प्लेटफार्म और व्यक्तियों को निर्देशन दिया है कि सुरक्षा गतिविधियों का लाइव कवरेज नहीं करें ।
मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है, किसी भी संवेदनशील या स्रोत–आधारित जानकारी का खुलासा सैन्य अभियानों को प्रभावित कर सकता है और नागरिक जीवन को खतरे में डाल सकता है।
मंत्रालय ने कारगिल युद्ध, २६ सितम्बर के मुम्बई हमले और कंधार अपहरण जैसी हाल की घटनाओं को समय से पहले, अनियंत्रित रिपोर्टिंग से उत्पन्न खतरों के उदाहरण के रूप में उद्धृत किया।
केबल टेलीविजन नेटवर्क से संबंधित भारत के कानूनों को याद करते हुए मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान केवल अधिकृत व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना ही प्रकाशित या प्रसारित की जानी चाहिए।
मन्त्रालय ने कहा है कि ‘सभी संबंधित लोगों से आग्रह है कि राष्ट्र की सेवा में  उच्चतम् मानक बनाते हुए कवरेज करते हुए सतर्कता, संवैदनशीलता और जिम्मेदारी का पालना करें ।
मंत्रालय ने सभी संचार माध्यम और व्यक्तियों से आधिकारिक रूप में जारी नहीं किए जाने तक सुरक्षा कारवाई का विवरण गोप्य रखने का आह्वान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com